प्रयागराज, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कुल 39 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे 'प्रो' अंकित है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय में जमा करने होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...