मुजफ्फर नगर, मई 1 -- मुजफ्फरनगर। पचेड़ा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज में श्रमिकों के अमूल्य योगदान के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के शिक्षकों, आंचल गुप्ता और शंकर शर्मा द्वारा कहानियों और घटनाओं के माध्यम से मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व को समझाया गया। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को भाषणों और धन्यवाद कार्डों के माध्यम से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी विद्यालय सहायक कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के सम्मान में गूंजा स्कूल परिसर, सहायक कर्मचारियों को किया गया सम्मानित यह भ...