बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली है। उनके जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में जनवरी 2026 के दौरान आयोजित जयपुर फुट शिविरों में वितरित किए गए सहायक उपकरणों की मरम्मत और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए 29 जून से ब्लॉकवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांगजन अपने खराब या तकनीकी रूप से प्रभावित उपकरणों की निःशुल्क जांच और मरम्मत करा सकेंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर फुट द्वारा 1 से 24 जनवरी के बीच आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर तथा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। यह भी पढ़ें- पूर...