गाजीपुर, अप्रैल 10 -- सैदपुर। खाद्य विभाग के वाराणसी मंडल के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश ने शुक्रवार को सैदपुर व जमानियां स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की स्थिति के साथ-साथ कोटेदारों को मार्च माह का खाद्यान्न भेजने के लिए बोरी की उपलब्धता की जानकारी ली। सहायक आयुक्त गेहूं क्रय केंद्र सैदपुर पहुंचे, जहां बोरी की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि केंद्र पर 1200 बोरी उपलब्ध हैं, जबकि सहायक आयुक्त ने बताया कि गूगल शीट में 2350 बोरी दर्ज हैं। इस पर उन्होंने 23 कोटेदारों को दी जाने वाली बोरियों की विस्तृत सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं का विक्रय करने किसान धरीखुर्द गांव निवासी बृजेश यादव का उत्साहवर्धन भी किया। बृजेश 37...