आगरा, अक्टूबर 2 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के द्वारा यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर को वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों ने पूर्व सांसद को दिए ज्ञापन में कासगंज में तैनात सहायक आयुक्त को हटाने की मांग की गई है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वाष्र्णैय व नगर अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय ने व्यापारियों के साथ मुलाकात की। व्यापारियों ने मांग की कि कासगंज में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह के तबादला और यूपीआई पर एमडीआर लगाने के प्रस्ताव को वापस लने की मांग की। यह भी पढ़ें- राजस्थान में कल दुकानों पर नहीं चलेगा UPI; क्यों हो रहा विरोध नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि 15 अक्तूबर से 2000 रुपये...