लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आयकर विभाग में सहायक आयुक्तों की पदोन्नति अटक गई है। वर्ष 2024 की पदोन्नति की फाइल 12 सितंबर से यूपीएससी में लंबित है। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष की विभागीय प्रोन्नतियां भी अब तक नहीं हुई हैं। भारतीय राजस्व सेवा के नियमों के अनुरूप 31 दिसंबर से पूर्व पदोन्नति आदेश जारी न होने की दशा में अधिकारियों की आगे की प्रोन्नति पर भी विपरीत असर पड़ेगा। आयकर राजपत्रित सेवा संघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर प्रोन्नति से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने व 31 दिसंबर से पहले पदोन्नति आदेश जारी कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...