कानपुर, मई 30 -- कानपुर। सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय परीक्षा-2025 रविवार को जिले में होगी। 31 सेंटर में 13292 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया है। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षा में प्रवेश डेढ़ घंटे पहले मिलेगा। आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। हर परीक्षा केंद्र में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मुस्तैद किया गया हैं। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पेपर आ गए हैं। उनको कोषागार के डबल लॉक में रखवा दिया गया है। सुबह सात बजे पेपर को निकालकर परीक्षा केंद्र भिजवाया जाएगा। पेपर खत्म होने के बाद शीट को कोषागार में रखवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- UP BEd JEE : यूपी बीएड एंट्रेंस कल, एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो लाएं, 1 घंटा पहले पहुंचें यह भी पढ़ें- जिले में छह केंद्रों पर संयुक...