धनबाद, मई 13 -- धनबाद। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के जिलाध्यक्ष नीलकंड मंडल व जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा ने कहा कि धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिले में नियुक्त सहायक आचार्यों को नियमानुसार जल्द वेतन का भुगतान हो। सहायक आचार्यों की नियुक्ति को लगभग छह महीने हो गए हैं। वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सहायक आचार्यों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों में तीन माह से नहीं मिला वेतन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...