लोहरदगा, दिसम्बर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के लिए चयनित सहायक आचार्यों की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला चिरी डायट में शुक्रवार को शुरू हुई। इसमें पहले दिन शिक्षकों को शिक्षक होने की अहमियत, शिक्षक की विशेषता, आदर्श, गुण और चुनौतियां से अवगत कराया गया।डायट के संकाय सदस्य रवि शंकर कुमार, महबूब आलम, अमृता सिन्हा, ललिता कुमारी ने नए सहायक आचार्यों का स्वागत किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षकों को समूह में बताकर विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया। प्रेरक वीडियो और अन्य प्रस्तुतियों के जरिए बेहतर शिक्षण की बारीकियां समझाई गईं।इस मौके पर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए चयनित सहायक आचार्य मौजूद थे। गौरतलब है कि योगदान के बाद दो दिवसीय ट्रेनिंग पूरी कर सहायक आचार्य विभिन्न विद्यालयों में अस्थ...