फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। सहायक अभियंता की मिली भगत से सरकारी तालाब से करीब एक हजार ट्राली मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी है। जिलाधिकारी ने इस मामले में खनन निरीक्षक को जांच के निर्देश दिये हैं। रतनपुर कंझाना निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष छोटे भइया बाथम ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि रतनपुर में एक सरकारी तालाब का सौंदर्यीकरण होना है । सौंदर्यीकरण की आढ़ में करीब एक हजार ट्राली मिट्टी की बिक्री कर दी गयी। अवैध खनन कर लायी गयी मिट्टी गांव के ही एक व्यक्ति के मकान पर डाली गयी। इस बीच ग्रामीणों डायल 112 पर जानकारी दी। ठेकेदार के लोग पुलिस आता देखकर मौके से भाग गये। इस मामले मे ठेकेदार और सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी। डीएम ने इस मामले में जांच के निर्देश दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...