साहिबगंज, अप्रैल 4 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को अपराह्न 2:00 बजे बालक मध्य विद्यालय बोरियो के प्रांगण में होगी। इस बैठक में राज्य कमिटी द्वारा 18 और 19 अप्रैल 2026 को रांची में आमरण अनशन कार्यक्रम में प्रखण्ड के सभी सहायक अध्यापक अध्यापिकाओं के उपस्थिति हेतु रणनीति तैयार की जानी है। इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार एवं सचिव मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...