हजारीबाग, अप्रैल 12 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने रविवार को विधायक अमित यादव के बरकट्ठा कार्यालय में राज्य स्तरीय संघ के निर्देशानुसार अपनी मांगो को लेकर मांगपत्र सौंपने पहुंचे। लेकिन विधायक के क्षेत्र भ्रमण में रहने के कारण सहायक अध्यापकों ने विधायक के कार्यालय प्रभारी को मांगपत्र समर्पित किया। विधायक ने फोन पर सहायक अध्यापकों को भरोसा दिया कि आपकी मांगो को विधानसभा में उठाएंगे। मौके पर सहायक अध्यापक संजय पांडेय ने कहा हम लोग पिछले 25 वर्षों से लगातार शिक्षा का अलख जगाते आ रहे हैं। लेकिन यह माटी की सरकार जो चुनाव के पूर्व वादा किया था कि अध्यापकों के समस्या का समाधान तीन माह के अंदर कर लिया जाएगा। लेकिन अभी तक हम लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा 18 अप्रैल को ...