देवघर, अप्रैल 12 -- करौं, प्रतिनिधि। सहायक अध्यापक संघ द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक को विभिन्न मांगों का मांग पत्र सौंपा गया। इसी क्रम में विधायक सह मंत्री हफीज़ुल हसन को आकलन पास सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष किशोर कुमार यादव एवं मधुपुर प्रखंड के सहायक अध्यापक मंसूर अंसारी के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रुप से आकलन पास को टेट के समक्ष मान्यता प्रदान करना, पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के साथ हुए समझौता को पूर्ण रूप से लागू करना, आगामी टेट परीक्षा में सहायक अध्यापक को वेटेज, पास मार्क को समाप्त करना, समान काम का समान वेतन देना सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मधुपुर प्रखंड से मुस्ताख अंसारी, किशोर झा, मंसूर अंसारी, रूपन दास, सुबल...