बोकारो, नवम्बर 10 -- चंद्रपुरा। डीवीसी फुटबॉल मैदान चन्द्रपुरा में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक श्याम सुन्दर प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। संचालन सुखदेव मंडल ने किया। मोर्चा को हर तरह से मजबूत करने तथा शिक्षकों के मामले को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। आकलन परीक्षा को टेट के समतुल्य मान्यता देने की मांग की गई। मैनावती कुमारी, सीमा कुमारी, ललिता कुमारी, सुमन सिन्हा, संगीता कुमारी, चमेली कुमारी, मो दिलसाद, लालधारी महतो, राजकुमार यादव, प्रणय सिन्हा, सागर कुमार, कैलाश रविदास, रामजीत रजक, हीरालाल सोरेन, साजिद, अमित कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...