हरिद्वार, नवम्बर 5 -- प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के सहायक अध्यापकों की भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, प्रदेश में दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएलएड धारकों ने डिप्लोमा मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इसमें प्रशिक्षुओं के अभिभावक भी कूद पड़े हैं। वो आज गुरुवार को एससीआरईटी और निदेशालय देहरादून में जाकर अफसरों से गुहार भी लगाएंगे। हाल ही में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। निदेशालय की ओर से भी इस संबंध में प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...