जौनपुर, जनवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 17 जनवरी शनिवार को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी। जिले में पहली पाली के लिए 21 और दूसरी पाली के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में 9 हजार 600 और दूसरी पाली में 4 हजार 992 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और करीब आठ सौ कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण 13 जनवरी को टीडी डिग्र...