देवघर, मई 3 -- करौं। प्रखंड क्षेत्र के देवपुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का आकस्मिक निधन होने से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शैलेंद्र मरांडी प्रखंड क्षेत्र के देवपुर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे l लगभग 6 वर्ष इनका सेवाकाल बचा हुआ था। वे शुगर, किडनी, आंख की बीमारी से परेशान थे। इनका इलाज देवघर एम्स, दुर्गापुर, पुरलिया आदि जगहों में चल रहा था। शनिवार सुबह इनका तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालकर लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इनकी मौत की खबर से सहायक अध्यापक संघ मर्माहत है l इस संबंध में प्रखंड सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष किशोर यादव, दिनेश चौधरी, शिबू महतो, अमरनाथ चौधरी, जर्मन तुरी, दीपक सिंह, पुष्पा देवी, मिथिलेश चौधरी आदि शिक्षकों ने बताया...