अमरोहा, मार्च 28 -- जोया। नेशनल हाईव पर क्षेत्र के गांव डिडौली में रामकिशोर का परिवार रहता है। उनके पुत्र करीब 42 वर्षीय पंकज वर्मा क्षेत्र के एक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। शुक्रवार को अवकाश के चलते को वह घर पर ही थे। सीने में अचानक तेज दर्द के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर घबराए परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सहायक अध्यापक की मौत से परिवार में मां मुन्नी देवी व पत्नी सिम्पी वर्मा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...