मेरठ, अप्रैल 6 -- मेरठ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। मेरठ जनपद में 25 केंद्र बनाए गए थे और 11616 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर में कुछ भाग कठिन रहा। इसके अलावा 43.58 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा से निकले कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर में कुछ प्रश्न बहुत रोचक रहे थे और परीक्षा में 'हाथी पांव' से संबंधित बीमारी, गुर्दे की पथरी किस पदार्थ से होती है? जैसे मनुष्य में 'हाथी पांव' बीमारी का क्या कारण है, गुर्दे में बनने वाली पथरी किसकी बनी होती है और किस भारतीय को मिलानो कार्टिना-2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए मशालची नामित किया है।इसके अलावा 1947 में भारत की स्...