चाईबासा, अप्रैल 6 -- गुवा। नोवामुंडी प्रखंड में सहायक अध्यापकों के बीच सरकार की वादाखिलाफी को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में आकलन पास एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संगठन की एक बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी 18 अप्रैल को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापकों ने रांची के लिए कूच करने का निर्णय लिया। कहा कि वहां मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने से नाराजगी बढ़ रही है। इसके पूर्व 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी संकुलों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें...