चतरा, अप्रैल 12 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के रामनारायण प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में रविवार को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास कुमार त्रिवेदी और संचालन राहुल कुमार ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप में जिला कमिटी के कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह और प्रखंड संरक्षक शम्भू प्रसाद यादव शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से सहायक अध्यापक को मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। रांची में 18 अप्रैल को अयोनित होने वाले आंदोलन को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आंदोलन को असरदार बनाने के लिए प्रखंड के प्रत्येक संकुल को निर्देश दिया गया की अधिक से अधिक संख्या में सहायक अध्यापक आंदोलन में भाग ले। इसके अलावा आंदोलन की सफलता को लेकर कई बिंदुओं पर विशेष ...