रांची, मई 7 -- रांची, वरीय संवादताता। बीएन जालान कॉलेज ने सहायक अध्यापकों/अतिथि शिक्षकों के लिए कक्षा संचालन और मानदेय भुगतान व्यवस्था को लेकर गुरुवार को आदेश जारी किया। इसके तहत अब अधिकतम तीन कक्षाएं ही सामान्य रूप से मान्य होंगी। चार या उससे अधिक कक्षाएं केवल सक्षम पदाधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति या विशेष परिस्थिति में ही मान्य होंगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रति अनुपस्थित कक्षा 900 रुपए की कटौती का प्रावधान रहेगा। साथ ही सभी कक्षाओं के लिए क्लास रजिस्टर/उपस्थिति रजिस्टर अनिवार्य किया गया है, जिसका नियमित संधारण करना होगा। प्रत्येक माह के अंत में कक्षाओं की पुनर्गणना कर मानदेय निर्धारित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...