पलामू, अप्रैल 13 -- पाटन। नावाजयपुर के मध्य विद्यालय परिसर में सहायक अध्यापकों की सोमवार को हुई बैठक में आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के संकुल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में नावा जयपुर, धंगरडीहा एवं तीसीवार संकुल के सहायक अध्यापक उपस्थित थे। नावा जयपुर संकुल अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार वर्मा, सचिव अम्बिका सिंह, कोषाध्यक्ष विमला कुमारी, धंगरडीहा संकुल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार यादव, सचिव महेश राम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ भुईयां तथा तीसीवार संकुल अध्यक्ष अजय यादव, सचिव महेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह को चयनित किया गया। बैठक में लिया गया कि राज्य कमेटी स्तर से घोषित 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनशन सह भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यो ने वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत्र...