गंगापार, जनवरी 29 -- राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु सेना की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अजितेश जायसवाल को राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु सेना (आरएसएस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जानकारी चुनाव अधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक नियमों के अंतर्गत संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अजितेश जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु सेना समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वैश्य समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...