सहस्रधारा में नदी के तेज बहाव में बहने से दिल्ली के पर्यटक की मौत
देहरादून, अगस्त 23 -- पर्यटक स्थल सहस्रधारा में रविवार सुबह नहाते वक्त तेज बहाव में बहे दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को काफी दूर आगे बांडावाली पुल के नीचे पत्थरों के बीच से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सुबह करीब 8:55 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बागड़ाधोरण, सहस्रधारा के पास एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति बहकर बांडावाली पुल के नीचे पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ को बुलाया और संयुक्त टीम ने व्यक्ति को बाहर निकालकर एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.