शामली, मार्च 23 -- कांधला। पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा कार्यक्रम का छठा दिन अत्यंत भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा। हजारों श्रद्धालु इस शक्तिशाली यज्ञ में शामिल हुए और भारत की उन्नति, समृद्धि तथा वैश्विक शांति के लिए आहुतियां प्रदान कीं। दोपहर के समय कथा व्यास पंडित ब्रजमोहन सेमवाल केदारनाथ धाम ने श्रद्धालुओं को गहन संबोधन दिया। उन्होंने सनातन धर्म की पावन गंगा में भक्तों को गोते लगवाते हुए मां दुर्गा की महिमा, भक्ति की शक्ति और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ा। कथा के दौरान व्यास जी ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया, जिससे उपस्थित जनमानस में गहरी श्रद्धा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोपहर...