गंगापार, मई 24 -- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रविवार को सहसों में उनके अनुयायियों ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया। प्रयागराज से फूलपुर जाते समय सहसों स्थित राम जानकी मंदिर के सामने उनके भक्तों ने उन्हें रोक कर माल्यार्पण कर स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। धूप तेज होने के कारण वाहन से बाहर न निकल कर अंदर से ही अपने भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और आशीर्वाद देते फूलपुर की तरफ बढ़ गए। इस अवसर पर राजेश कुमार केसरवानी, नरेंद्र कुमार केसरवानी, रामबाबू पुष्कर, रमेश कुमार पाल, विमल चंद्र गुप्ता, जय प्रकाश शुक्ला, नवीन कुमार, शिवम पटवा आदि रहे। यह भी पढ़ें- गो माता की रक्षा करने में सरकार विफल: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...