गंगापार, जुलाई 26 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सहसों में नवसृजित विकास खंड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सहसों ब्लाक भवन के निर्माण से क्षेत्र की जनता को अब सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होगा। डिप्टी सीएम ने समूह सखी की महिलाओं को चेक एवं सीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। फूलपुर विधायक दीपक पटेल, ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह, राकेश बहादुर सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख फूलपुर विपेंद्र सिंह पटेल, ब्लॉक...