बदायूं, अप्रैल 13 -- आगामी चुनाव में वोट की चोट करने में सहसवान विधानसभा सबसे आगे रहेगी। एसआईआर के बाद अंतिम प्रकाशन सूची में सहसवान विधानसभा में अन्य पांच विधानसभा की अपेक्षा वोटर अधिक हैं। सबसे कम वोटर बिल्सी विधानसभा में हैं। जिले में कुल 20 लाख से अधिक मतदाता हैं। डीएम एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर चुके हैं। 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल 20,28,328 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें सबसे अधिक मतदाता 113 सहसवान विधानसभा में हैं। सहसवान विधानसभा में कुल 3,63,878 वोटर हैं। सबसे कम वोटर 114 बिल्सी विधानसभा में हैं। यहां 3,00,094 मतदाता हैं। 115 बदायूं विधानसभा में 3,12,702 मतदाता आगामी चुनाव में मतदान करेंगे। 116 शेखूपुर विधानसभा में 3,50,557 मतदाताओं को मतदान का मौका मिलेगा। 117...