बदायूं, मई 2 -- बदायूं। चारा डालते समय अचानक उग्र हुई भैंस ने व़ृद्ध महिला पर हमला बोल दिया। जब तक महिला संभलती और परिजन दौड़कर पहुंचते तब तक भैंस ने महिला को मरणासन्न कर दिया। परिजन डाक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाला हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हमलावर भैंस करीब एक साल से उनके घर पर थी। हादसा सहसवान नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में शनिवार की सुबह सात बजे हुआ। मोहल्ले में रहने वाली वृद्धा ओमवती रोज की तहत भैंस को चारा डाल रहीं थीं, तभी अचानक भैंस उग्र हो गई खूंटे से रस्सी को तोड़कर भैंस ने ओमवती पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजनौर : हाथी ने महिला को मार डाला, गांव में मचा हड़कंप भैंस ने ओमवती को सींगों से उठाकर पटक दिया। जिसकी चीख सुनकर परिवार के लोग लोग मौ...