बदायूं, अप्रैल 11 -- साइिकल से जा रहे युवक की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला असपताल रेफर कर दिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसा शुक्रवार रात आठ बजे सहसवान बिसौली मार्ग पर हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी वीरपाल साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वीरपाल और बाइक सवार विकास पुत्र कल्लू निवासी सुजानपुर कोतवाली बिसौली और पूजा पत्नी अमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टर ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। विकास और पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.