बदायूं, फरवरी 12 -- सहसवान। महाशिवरात्रि, रमजान, होली आदि त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, कोतवाल धनंजय सिंह ने मौलवियों, पुजारियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द, अफवाहों पर लगाम लगाने और नई परंपरा न शुरू करने पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस, प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने नई परंपरा शुरू न करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.