आगरा, अप्रैल 9 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयजयराम में बदायूं के एक युवक से मारपीट कर वीडियो बनाने व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है। बेटे से मारपीट की जानकारी के बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद चारो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में गोपी पुत्र लालाराम निवासी मोहल्ला गोपालगंज थाना सहसवान जनपद बदायूं ने बताया है कि उसका बेटा गौरव कुमार गत दस मार्च को कासगंज के मोहल्ला जयजयराम में शादी समारोह में शामिल होने आया था। गत दिवस उसे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला, जिसमें कुछ लोग उसके बेटे गौरव से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उसने बेटे को वीडियो दिखाई और पूरा माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.