देहरादून, मई 20 -- विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने फैक्ट्री की टीन की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बिजली की तारें चोरी करने के साथ कई मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि टीजी जर्मन मेटलकरा प्राइवेट लिमिटेड ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी कार्यशाला पटाखा फैक्ट्री एवं गोशाला के पास शंकरपुर थाना सहसपुर क्षेत्र में स्थित है। परिसर को पिछले वर्ष अगस्त माह में टिन शेड सहित लीज पर लिया गया था, जहां निर्माण एवं सेटअप का कार्य जारी था। अभी तक उत्पादन कार्य शुरू नहीं हुआ था, जिसके चलते सुरक्षा गार्ड नहीं रखा गया था, हालांकि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बताया कि 19 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे जब वह फैक...