विकासनगर, जून 16 -- सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में कूड़ा उठान और निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि लोग मजबूरी में कूड़ा स्वारना नदी, आसपास के नालों और सड़क किनारों पर फेंक रहे हैं, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। दून-पांवटा मार्ग पर स्वारना नदी से लेकर सहसपुर मुख्य बाजार तक जगह-जगह कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। सड़क किनारे फैले कूड़े से उठ रही दुर्गंध राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दौरान यह कचरा सड़क पर फैलकर आवागमन में भी बाधा पैदा कर रहा है। यह भी पढ़ें- सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा स्थानीय मोहम्मद तासीन, उम्मेद सिंह, शहजाद अली, मुकेश कुमार, जनेश्वर सिंह का कहना है कि सहसपुर ब्लॉक क्ष...