देहरादून, अप्रैल 11 -- विकासनगर। सहसपुर विधानसभा के सुद्दौवाला मंडल की मांडूवाला ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में के अंतर्गत 'गांव चलो बस्ती चलो अभियान' के तहत राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल के नेतृत्व में ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमित डबराल ग्राम प्रधान वर्षा उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास रमोला, नरेन्द्र सकलानी, सिकन्दर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...