देहरादून, अगस्त 12 -- विकासनगर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने और जन-जन में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेलसंड में निकली तिरंगा यात्रा इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण न...