विकासनगर, अक्टूबर 2 -- विकासनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय आदिवासी समन्वय समिति के शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि और हजारों लोग सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जुटेंगे। भाजपा नेता नीरज कश्यप के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में देशभर से करीब 45 विधायक और तीन केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की बात कही गई है। सम्मेलन में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक विकास, शिक्षा, रोजगार और अधिकारों को लेकर चर्चा होगी। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव और समस्याएं भी साझा करेंगे। सम्मेलन में आदिवासी समाज के हजारों लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है। आयोजकों के मुताबिक सम्मेलन का उद्देश्य देशभर के आदिवासी समाज और उनके जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एवं विक...