विकासनगर, मार्च 14 -- ऊर्जा निगम की टीम ने सहसपुर क्षेत्र के सभावाला और छोटी माजरी गांव में चेकिंग अभियान के दौरान छह लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...