सहसपुर ने रामनगर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
बरेली, जून 15 -- रामनगर।रविवार को लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रामनगर और सहसपुर के बीच खेला गया, जिसमें सहसपुर ने 14 रनों से रामनगर को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली।पिछले सप्ताह से चल रहे रामनगर प्रीमियम लीग का रविवार को फाइनल मुकाबला सहसपुर व रामनगर के बीच खेला। सहसपुर की टीम ने रामनगर को 14 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रामनगर की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि डॉ. जीराज यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान चौकी प्रभारी रामनगर नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह, शीशपाल सिंह, रविंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.