विकासनगर, जून 16 -- चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए हरबर्टपुर यात्रा चेक पोस्ट पर अब खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा सीजन के बीच चेक पोस्ट पर कैंटीन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा मार्ग पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरबर्टपुर चेक पोस्ट से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। कैंटीन में चाय, कॉफी, पानी, बिस्कुट, नमकीन, हल्के खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को रास्ते में सुविधा मिल सके।खास बात यह है कि कैंटीन में खाने-पीने के सामान के साथ स्थानीय उत्पादों की भी बिक्री की जा रही है। इसमें क्षेत्रीय स्तर पर तैयार किए गए खाद्य पदार्थ और अन्य...