देहरादून, मई 12 -- सहसपुर। एसजीआरआर इंटर कॉलेज, सहसपुर में मंगलवार को 'राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम' के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने सैनेट्री नैपकिन वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि सही जानकारी और स्वच्छता अपनाकर कई प्रकार की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। छात्राओं को सैनेट्री नैपकिन के सही उपयोग और सुरक्षित निस्तारण के बारे में जागरूक किया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर मुकेश रौतेला ने छात्र-छात्राओं को पोषण सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक व शारीरिक बदलाव, चोट एवं लिंग आधारित हिंसा, नशाखोरी से बचाव, साफ-सफाई व संचारी एवं गैर संचारी रोगों के संबंध में जानकारी दी।विद्यालय यह भी पढ़ें- मॉ...