सहरसा, जून 17 -- सहरसा, निज संवाददाता। सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म 3 और 4 के बीच एफओबी के दक्षिण तरफ 16 बोतल विदेशी शराब लावारिश बैग में बरामद हुईं उत्पाद निरीक्षक की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। आरपीएफ इंस्पेक्टर के निर्देशन में दिवस अधिकारी राजेश काजी, प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार, आरक्षी दिलीप कुमार ने पहुंचकर प्लेटफार्म पर खोजबीन शुरू की। उधर, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अविनाश कुमार भी सदल बल पहुंचकर खोजबीन में जुट गए। सभी के द्वारा एफओबी के दक्षिण तरफ दो लावारिश पिट्ठू बैग देखा गया। तलाशी लेने पर उसमें से 16 विदेशी शराब मिली, जो कुल 12 हजार लीटर की थी। यह भी पढ़ें- बरहड़वा: इंटरसिटी ट्रेन से 12 बोतल विदेशी शराब जब्त जिसकी कीमत 17 हजार 600 रुपए आंकी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद शराब उत्पाद विभा...