सहरसा, अप्रैल 20 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा से पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर को स्पेशल ट्रेन(05502) 20 से 30 अप्रैल तक सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को चलेगी। कुमेदपुर से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन(05501) 20 से 30 अप्रैल तक हर सोमवार व गुरुवार को चलेगी। सहरसा से ट्रेन सुबह 7.30 बजे खुलेगी और दोपहर 1.45 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी। कुमेदपुर से शाम 3 बजे खुलेगी और रात 10 .15 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलेगी। समस्तीपुर मंडल के पीआरओ आर के सिंह ने कहा कि ट्रेन में 9 स्लीपर, 4 अनारक्षित, 2 ब्रेक भान सहित कुल 15 कोच लगे रहेंगे। यह भी पढ़ें- सहरसा से पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर को स्पेशल ट्रेन आज से ट्रेन के चलने से सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नवगछिया, कटिहार,...