सहरसा, अप्रैल 7 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा-सिमरीबख्तियारपुर मुख्य सड़क मार्ग पर रायपुरा चौक के समीप सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के बोहरबा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सबेठा गांव स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत शिक्षक सोमवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से रायपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायपुरा चौक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए अनुमंडली...