सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन बंद होने से यात्रियों में मायूसी
बेगुसराय, जुलाई 19 -- बरौनी, निज संवाददाता। बेगूसराय होकर सहरसा से आसनसोल और भुवनेश्वर के रास्ते यशवंतपुर तक चलने वाली सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि का विस्तार नहीं मिलने के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया है। इस ट्रेन के बंद होने से रेलयात्रियों में मायूसी देखी जा रही है। बरौनी व बेगूसराय के स्थानीय लोगों का कहना है कि उड़ीसा और बेंगलुरु की यात्रा के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण साबित हो रही थी। इसके बंद होने से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक ट्रेनों पर निर्भर होने की विवशता बनी है। विदित हो कि सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सहरसा जंक्शन से खुलती थी। यह ट्रेन बेगूसराय, आसनसोल और भुवनेश्वर होते हुए यशवंतपुर तक जाती थी। हरिमोहन मिश्र, सुबोध सिंह, मो. बब्बन, राजू गुप्ता, जुली कुमारी, बेबी देवी, सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.