सहरसा, मार्च 11 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एमआरटी प्रमंडल सहरसा के विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को उनकी कर्तव्यहीनता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कार्यपालक अभियंता का मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, पूणियों निर्धारित किया गया है। ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा 10 मार्च को विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा के निरीक्षण के दौरान कई खामियों पाई गई। ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अंचलांतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का समुचित अनुरक्षण नहीं हो पा रहा है। ऊर्जा सचिव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ प्रतिदिन मानक संचालन प्रक्रिया संधारित करने ...