संवाद सूत्र, मई 9 -- Bihar News Today: बिहार के सहरसा जिले के सरकारी स्कूलों में परोसे जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिषी और नवहट्टा प्रखंड में गुरुवार को 250 से अधिक बच्चों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को जिले के सौरबाजार प्रखंड से एक और खबर सामने आ गई। यहां के दो सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील खाने के बाद 132 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्कूल से लेकर अस्पताल तक भारी अफरा-तफरी मच गई।उल्टी, चक्कर और पेट दर्द से तड़पने लगे बच्चे प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ताजा मामला सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय (मुरचा) और एनपीएस विजयपुर (पूर्वी) का है। शुक्रवार को जैसे ही बच्चों ने स्कूल में परोसा गया खाना खाया, थोड़ी ही देर में उन...