मनीष कुमार सिंह, अप्रैल 27 -- बिहार के सहरसा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने 5 बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, दो जुड़वां बेटों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर वार्ड 5 को हुई। बताया जा रहा है कि बच्चों के साथ जहर खाने वाली महिला का अपने सास एवं ससुर से झगड़ा हुआ था। इसके बाद बहू ने रविवार रात खौफनाक कदम उठा लिया और उसने जहर खाकर बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। जहर खाने के बाद मां और सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए भेडधरी स्थित निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां दो जुड़वा बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन पर नजर रखी जा रही है। सभी को गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। घटना की ...