सहरसा, मार्च 31 -- सहरसा, नगर संवाददाता। प्रोजेक्ट उन्नति के लाभुकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सहरसा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर आरसेटी निदेशक उमेश पासवान, मनरेगा के डीपीओ नीरज कुमार, जीविका के जॉब मैनेजर राकेश रंजन, संकाय सदस्य राहुल कुमार, राजीव कुमार एवं जेआरपी अंजली कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें सहरसा जिले के प्रोजेक्ट उन्नति के 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । इन प्रतिभागियों में जीविका दीदियां एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कृषि उद्यमिता...